सहतवार। बृहस्पतिवार की रात्रि चांदपुर नयी बस्ती स्थित हरखू ब्रह्म बाबा के पास चितविसांव खुर्द निवासी राकेश सिंह की चाकू मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चारों अपराधियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
बृहस्पतिवार की रात्रि करीब 9:55 बजे टीवी लगाने वाले मिस्त्री को सहतवार उसके घर छोड़कर वापस घर लौट रहे चितविसांव खुर्द निवासी राकेश सिंह पुत्र रमाकांत सिंह को चांदपुर नयी बस्ती स्थित हरखू ब्रह्म बाबा के स्थान के पास मामूली विवाद में बदमाशों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां के लोग बलिया हास्पिटल ले गये। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले मृतक के पिता रमाकांत सिंह के तहरीर पर पुलिस ने संदीप पांडेय उर्फ मिठ्ठू पुत्र बृजमोहन पांडेय निवासी कोलकला, अनिरुद्ध सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह चांदपुर नयी बस्ती, पवन कुंवर पुत्र बैजनाथ कुंवर सिगही, संजीत कुंवर पुत्र दयानंद कुंवर सिगही के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चारों गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। वहीं हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया।