फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनसीयू के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बसंतपुर स्थित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास बुधवार को किया जाएगा। लखनऊ से राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल तथा डिप्टी सीएम एवं उच्च शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। विश्वविद्यालय के जयप्रकाश नारायण सभागार में सुबह 11.30 से होने वाले वर्चुअल कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में बसंतपुर शहीद स्मारक परिसर में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी। इसके लिए कुल 60 एकड़ भूमि दी गई थी। विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड को चुना गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से भेजी गई डीपीआर पर शासन ने फरवरी माह में प्रथम फेज में निर्मित बोने वाले भवनों के लिए 92.39 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। धनराशि मिलने के बाद अब निर्माण की कवायद भी जल्द शुरू होने वाली है। बुधवार को राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल तथा डिप्टी सीएम एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का ऑनलाइन शिलान्यास करने के बाद यहां प्रथम चरण में प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। शिलान्यास के लिए मंगलवार को विश्वविद्यालय में दिनभर तैयारी होती रही।
शासन से विश्वविद्यालय के भवन निर्माण के लिए पहले फेज के लिए धन स्वीकृत हुआ है। इस कार्य का शिलान्यास बुधवार को किया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। - एसएल पाल, कुलसचिव, जेएनसीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें