फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद उतराया मिला डूबे युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। तहसील अंतर्गत शिवाल मठिया गांव के घाघरा के छाड़न में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद मांझी के पास उतराया मिला। गोपालनगर चौकी इंचार्ज रविवार की देर शाम तक महाजाल के सहारे शव निकलवाने के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन उस समय सफलता नहीं मिला था। सोमवार की सुबह चौकी इंचार्ज मछुवारे के सहयोग से शव को ढूंढने के प्रयास में जुट गए, तब तक मांझी के मछुुआरों ने बताया कि एक शव उतराया हुआ है। ऐसे में गांव के मछुआरे जाकर मांझी के पास से शव गांव में ले आए। गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार की सुबह घाघरा नदी तथा शिवाल मठिया गांव के बीच घाघरा के छाड़न को पार कर उस पार खेत की जोताई कराने के लिए डीजल लेकर जा रहा जितेंद्र यादव डूब गया था। गांव के मछुआरे तथा रेवती पुलिस की उपस्थिति में कल दिन भर नदी में तैर कर व नाव से जाल डालकर युवक के शव को खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। सोमवार की सुबह घाघरा छाड़न के उस पार के किनारे पर शव उतराया देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें