फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि जिस व्यक्ति को इस देश की मिट्टी के साथ लगाव और जनता की खुशहाली में रुचि रखता है, भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के प्रति आस्थावान हों, ऐसे व्यक्ति का नाम चरण सिंह था। देश की 80 फीसद आबादी ग्रामीण क्षेत्र में जीवन-यापन करती है। उन्होंने यह नारा दिया था देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेत-खलिहानों से होकर गुजरता है। जननायक रहते हुए भी चरण सिंह ने जीवन भर अन्याय, शोषण, अत्याचार के खिलाफ, गरीबों ,किसान हितों के लिए संघर्ष किया ऐसे व्यक्ति को कभी नहीं भुलाया जा सकता। अजीत मिश्र ने कहा कि चरण सिंह ने जमींदारी उन्मूलन विधेयक, हर वर्ग के लेखपाल पद का सृजन, मंडल और अल्पसंख्यक आयोग का गठन, ग्रामीण विकास बैंक की स्थापना कराकर जन-जन में छा गए। उनके अधूरे को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विश्राम यादव, प्रभुनाथ यादव, राजन कनौजिया, कामेश्वर सिंह, पप्पू सिंह, रविंद्र यादव, चंद्रकेश सिंह, राकेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें