बलिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद बाबू चंद्रिका प्रसाद की 21वीं पुण्यतिथि रविवार को भारतीय स्टेट बैंक परिसर स्थित प्रतिमा स्थल पर मनाई गई। इस मौके पर परिवार के सदस्यों साथ ही अन्य लोगों ने उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. चंद्रिका बाबू एक बहुत ही साधारण जनप्रतिनिधि के साथ-साथ मिलनसार व कुशल व्यवहार के व्यक्ति थे। उन्हें दबे, कुचले लोगों के आवाज के रूप में भी जाना जाता था। इनका शिक्षा के क्षेत्र के महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने टॉउन पॉलिटेक्निक कॉलेज, मुरली मनोहर टॉउन इंटर कॉलेज, गुलाब देवी इंटर कॉलेज को महाविद्यालय के रूप में स्थापित करने के साथ-साथ शिक्षा जगत में इनका दर्जनों योगदान रहा। इस मौके पर राजेंद्र चौधरी, अजीत दूबे, रामजी गुप्ता, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, दयालशरण श्रीवास्तव, पंकज सिंह, निषिध श्रीवास्तव आदि रहे।