फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार्यकर्ता के उत्पीड़न को लेकर थाने पहुंचे पूर्व विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। भाजपा कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए पूर्व बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार देर शाम थाने पहुंच गए। थानाध्यक्ष बातचीत के बाद उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। पूर्व विधायक के अनुसार सिपाही के माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

रामपुर गांव में होली के दिन डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची दोकटी पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। आरोप है कि शिकायतकर्ता को ही थाने के एक दीवान व सिपाही ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह को सूचना दी। सुरेंद्र सिंह समर्थकों के सात दोकटी थाने पर पहुंचे। थानाध्यक्ष दोकटी हरिशंकर सिंह ने पूर्व विधायक से बंद कमरे में वार्ता की। दावा है कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने पीड़ित से माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
पूर्व विधायक ने बताया कि रामपुर गांव के जितेंद्र गोड़ भाजपा कार्यकर्ता हैं। उनके साथ एक सिपाही ने बदसलूकी की थी। थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों तरफ से मुकदमा लिख दिया गया है। ऐसी कोई खास बात नहीं थी। पूर्व विधायक थाने आए थे, बातचीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें