फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मौत, बेटा गंभीर

Sun, 17 Nov 2024 12:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया में सड़क हादसे में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के नगरा- बेल्थरा मार्ग के परसिया चट्टी के पास बिसरूफ मोड़ के समीप शनिवार की रात निमंत्रण से वापस लौट रहे बाइक सवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिंद्रनाथ यादव (55) की मौत हो गई। वहीं उनका पुत्र विशाल (22) घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बेटे को इलाज कि लिए अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
लहसनी (चकिया) गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिन्द्र नाथ यादव अपने पुत्र विशाल के साथ निमंत्रण में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। परसिया चट्टी के पास बिसरूफ मोड़ पर नगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता- पुत्र को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हरिंद्र नाथ यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं विशाल को प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कि लिए भेज दिया। उधर, चालक मौका देख ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें