फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील, ब्लॉक व नगर निकायों में कुल 73 एमसीसी टीमों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा चुनाव -2022 की घोषणा हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कड़ाई से आचार संहिता का अनुपालन कराने कराने के निर्देश सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संबंधित विभाग को दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पब्लिक एवं प्राइवेट पार्टी से सभी प्रकार के चुनाव प्रचार से सम्बन्धित सामग्री, दीवार लेखन एवं विभिन्न प्रकार के चुनाव संबंधी अवैध गतिविधियों को रोकथाम लगाई जाए। चुनाव प्रचार सामग्री एवं दीवार लेखन को 72 घंटे के अंदर पूर्ण रूप हटवा दिया जाए।
विज्ञापन

आदर्श चुनाव आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए कुल 73 टीमों का गठन किया गया है। नगरपालिका बलिया में पांच व रसड़ा में दो एमसीसी टीम का गठन किया गया है। सभी 10 नगर पंचायतों, छह तहसीलों व सभी 17 विकास खण्डों में दो-दो टीम सहित क्रमश: 20, 12 व 34 टीम गठित की गई है। गठित टीमें अपने क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर के निर्देशानुसार कार्य करेंगी।संलग्न प्रारूप पर प्रत्येक दिन प्रभारी अधिकारी, आदर्श आचार संहिता/मुख्य राजस्व अधिकारी के कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें