फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर लिए 18 खाद्य नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रक्षाबंधन के त्योहार के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापामारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया। इस दौरान कुल 18 नमूने लिए गए, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। अभिहित अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव ने मिलावट पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

टीम ने गड़वार बाजार में छापामारी कर दो सरसों तेल, एक बेसन व एक हल्दी पाउडर का नमूना लिया। इसके बाद फेफना स्थित एक किराना स्टोर से संदेह के आधार पर नमकीन व अरहर दाल का नमूना लिया। वहां उपलब्ध नौ बोरी अरहर दाल को नियम के उल्लंघन के आधार पर जब्त कर लिया। इसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 24 हजार थी। दल ने तीखमपुर चट्टी पर दो मिठाई की दुकान से खोये-छेने से निर्मित 2-2 मिठाई के नमूने लिए। तीखमपुर मंडी के पास एक मिष्ठान भंडार से एक खोया, एक बेसन की पापड़ी तथा एक गुलाब जामुन का नमूना लिया।
माधोपुर केसरवानी टोला स्थित एक अन्य प्रतिष्ठान से छेने का रसगुल्ला व पेड़े का नमूना लिया। यहां व्याप्त गंदगी पर नोटिस भी दिया। कुंवर सिंह चौराहा स्थित मिष्ठान भंडार से विभिन्न प्रकार के तीन मिठाइयों के नमूने लिए। अभीहित अधिकारी महेन्द्र ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगे भी छापामारी जारी रहेगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, चन्द्र प्रकाश यादव व प्रेम कुमार यादव तथा खाद्य सहायक दया शंकर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें