फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विज्ञान कांग्रेस में पांच बाल विज्ञानी

विज्ञापन
अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल में आयोजित बाल विज्ञान कार्यशाला में निर्णायक मंडल को प्रोजेक्ट दिखा? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, नई दिल्ली द्वारा संचालित 28वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय आयोजन सनबीम स्कूल, अगरसंडा में शनिवार को किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों से आए बाल वैज्ञानिकों ने निर्णायक मंडल के सामने अपने-अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल द्वारा राज्य स्तर के लिए जिले से सीनियर वर्ग से सुब्रत पांडेय सनबीम स्कूल तथा जूनियर वर्ग से निधि चौरसिया, दीक्षा सिंह, कोमल सोलंकी, एएसएम स्कूल सुखपुरा, समृद्धि सिंह, सनबीम स्कूल बलिया, चयनित किए गए।
विज्ञापन

जनपद स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिक जनवरी माह में आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन में जिले की तरफ से प्रतिभाग कर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे। निर्णायक के रूप में एकेडमिक कोआर्डिनेटर डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी, सचिव रजनीकांत सिंह, आशुतोष कुमार सिंह तोमर ने सभी के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया। महिला कल्याण अधिकारी, पूजा सिंह ने सरकार द्वारा बालिकाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। न्यायिक सदस्य, न्यायिक बाल कल्याण समिति राजू सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा छात्र हित में अनेक हितकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप में राजू सिंह, पूजा सिंह, अविनाश कुमार पांडेय, रजनीकांत सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ: सुधीर कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें