रेवती। थाना क्षेत्र के लाली के डेरा गांव स्थित बिंद बस्ती में मंगलवार की रात दो घंटे के बीच लगी दो बार आग में पांच परिवारों की आठ झोपड़ियां तथा उनमें रखा आभूषण तथा नगदी सहित लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।
लाली के डेरा गांव के वकील बिंद बस्ती में झोपड़ी में आग लग गई। हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। अभी दो घंटे बीते थे कि बगल के सुरेश बिंद की झोपड़ी में आग लग गई, यह आग फैलते हुए गनेश, नन्दजी, जयप्रकाश बिंद के झोपड़ी में फैल गई। सूचना पर डायल-112 के जवान भी पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए, काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, तब तक नन्दजी बिंद की पत्नी धनझरिया देवी का समूह से कर्ज पर निकाला गया पचास हजार रुपया सोने चांदी के आभूषण, जय प्रकाश बिंद की पत्नी के आभूषण व घर में रखे दैनिक उपयोग के सारे सामान जल कर नष्ट हो गए। अग्नि पीड़ित वकील ने बताया कि इसके पहले 25 दिसंबर, चार जनवरी तथा 14 जनवरी को तीन बार आग लगने की घटनाओं में लाखों का गृहस्थी व कीमती सामान चलकर राख हो गया।