फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ग्राम व मोहल्ला निगरानी समितियां ही रोक पाएंगी कोरोना: डीएम

विज्ञापन
नगरपालिका वार्ड सभासद सुमित मिश्र को प्रतिकात्मक तौर पर निगरानी समिति का रजिस्टर देते जिलाधिका? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। गैर जनपदों और राज्यों से 25 हजार से अधिक प्रवासी जिले में आए हैं। सबको फैसिलिटी सेंटर में रखना मुश्किल है। अब प्रवासियों को होम क्वारंटीन रखना ही एक मात्र विकल्प है। होम क्वारंटीन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए ग्राम और वार्ड निगरानी समितियां गठित की गई हैं। इनके जरिये होम क्वारंटीन लोगों पर सख्ती की जाएगी। ये बातें जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रेनों, बसों से आने वालों का डाटा तो है लेकिन प्राइवेट वाहनों और पैदल आने वालों पर नजर नहीं रखी जा सकती है। ऐसे लोगों की निगरानी ग्राम व वार्ड निगरानी समितियां करेंगी। प्रशासन का जोर होम क्वारंटीन को प्रभावशाली बनाना है। ग्राम निगरानी समिति में प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी व ग्राम स्तर के कर्मी सदस्य हैं, जबकि वार्डों में सभासद की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। इन समितियों को सशक्त बनाने में जिला प्रशासन तत्पर है। सभी बीडीओ, ईओ, एसडीएम प्रतिदिन कम से कम एक वार्ड या ग्राम निगरानी समिति के अभिलेखों का रखरखाव व मानिटरिंग का निरीक्षण करेंगे। इसकी रिपोर्ट जिला स्तरीय निगरानी समिति के व्हाट्सएप ग्रुप पर देनी होगी।
कोई प्रवासी अगर आ रहा है तो उसके परिजनों का दायित्व है कि वे निगरानी समितियों को सूचना दें। निगरानी समिति के अध्यक्ष व सदस्य आने वाले प्रवासियों की सूची बनाएंगे और वे 14 कालम वाले निगरानी रजिस्टर पर इसे दर्ज करेंगे। प्रवासी 28 दिन क्वारन्टीन रहें, इसकी जिम्मेदारी समिति की होगी। यदि घर पर क्वारंटीन की स्थिति नहीं है तो सरकारी स्कूलों में क्वारंटीन करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा, यह व्यवस्था बनाई गई है कि यदि कोई प्रवासी क्वारन्टीन के नियमों का पालन नहीं कर रहा है तो निगरानी समिति बीडीओ या ईओ को सूचित करेगी। बीडीओ या ईओ उसे गूगल फार्म पर दर्ज करेंगे। पुलिस विभाग का कोरोना सेल ऑनलाइन चेक कर संबंधित थाने को नोट कराएंगे। इसके बाद थाने से लाल क्वारंटाइन नोटिस सम्बंधित व्यक्ति के यहां तामिला कराकर घर के बाहर चस्पा किया जाएगा और इसकी सूचना निगरानी समिति को जरूर दी जाएगी। हर थाने पर भी एक क्वॉरेंटाइन नोटिस का रजिस्टर बनाया जाएगा। अगर दोबारा होम क्वारंटाइन का उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित व्यक्ति पर आपदा अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए फैसिलिटी क्वॉरेंटाइन सेंटर में भेजा जाएगा।
घर का एक सदस्य ही बाहर जाएगा : डीएम ने बताया कि जिस घर में प्रवासी होम क्वारन्टीन हैं, उनके घर का चिन्हित सदस्य ही बाहर सामान खरीदने निकलेगा। एक-डेढ़ महीने पहले से भी कोई आया होगा तो उसका भी विवरण निगरानी समिति अपने रजिस्टर पर दर्ज करेंगे। उसके द्वारा होम क्वारंटीन का पालन किया जा रहा है या नहीं, देखेंगे।
ब्लॉक, नपं व जिला स्तर पर भी समिति करेगी निगरानी : जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर गठित निगरानी समिति के अलावा विकास खण्ड स्तर पर 17 व नगर निकाय स्तर पर 10 सहित कुल कुल 27 निगरानी समितियां भी गठित की गईं है। इसके अलावा एक जिला स्तरीय निगरानी समिति भी है जिसमें डीएम, एसपी, सीडीओ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी हैं। तत्काल कम्युनिकेशन के लिए निगरानी समितियों का व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है।
10 मरीजों में 9 बिना लक्षण के: डीएम एसपी शाही ने कहा कि छह दिनों में यहां दस संख्या हुई। यह संख्या कितनी जाएगी, कोई नहीं जानता। शुरू में दस लोगों की सैम्पलिंग में एक युवक पॉजिटिव मिला। फिर 57 की सैम्पलिंग ली जाएगी, जिसमें में आठ पॉजिटिव मिले। ये सभी अहमदाबाद से आए थे। इसके अलावा एक लड़की कोलकाता से अपने परिजनों के साथ आई थी, जो पाजिटिव मिली। पहले पॉजिटिव युवक राहुल को आजमगढ़ में भर्ती कराया गया है। बाकी नौ मरीज बसंतपुर में आइसोलेट हैं। इन सभी को आयुर्वेदिक दवाएं व च्यवनप्राश भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दस मरीज में से नौ बिना लक्षण के हैं। लक्षण नहीं मिलना चुनौती है।
प्रधान व सभासद को सौंपा रजिस्टर : कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी श्री शाही ने एक ग्राम प्रधान और एक सभासद को प्रतीकात्मक तौर पर निगरानी समिति का रजिस्टर सौंपा। उन्होंने कहा कि निगरानी समिति का अध्यक्ष होने के नाते ग्राम प्रधान और वार्ड मेंबर की जिम्मेदारी सबसे अहम हो जाती है। नपा बलिया के टैगोरनगर मुहल्ले के सभासद सुमित मिश्र गोलू ने रजिस्टर व निगरानी समिति के अन्य अभिलेख लेने के बाद आश्वस्त किया कि अपने वार्ड में बाहर से आने वाले सभी लोगों को होम क्वारंटाइन का पालन सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें