फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्टाफ नर्स पर फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में प्राथमिकी का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सीएचसी रसड़ा पर तैनात स्टाफ नर्स कुमुदलता राय के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनवाने का मामला प्रकाश में आया है। लेकिन दस्तावेज का प्रयोग नौकरी में नहीं किया गया है। सीएमओ ने रसड़ा पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


मऊ के थाना सरायलखंसी अमारी गांव निवासी प्रभात राय ने मार्च 2025 को की शिकायत में आरोप लगाया कि रसड़ा सीएचसी पर तैनात उपचारिका कुमुदलता राय फर्जी तरीके से उम्र घटा कर दूसरी बार डिग्री प्राप्त की। इसी आधार पर नर्स की नौकरी करने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई। बीते अप्रैल में जांच समिति के समक्ष कुमुदलता उपस्थित हुईं।
मामले का संज्ञान लेकर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा डॉक्टर रतन पाल सिंह सुमन ने सीएमओ बलिया को प्राथमिकी दर्ज कराने की निर्देश दिए। उसकी प्रति शासन को तत्काल भेजने का निर्देश दिया। इस बाबत सीएमओ डॉक्टर संजीव वर्मन ने बताया कि आदेश के क्रम में मामले की जांच करवाने के बाद स्टाफ नर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का पत्र रसड़ा कोतवाली को भेजा गया है। इस बाबत स्टाफ नर्स कुमुदलता राय ने बताया कि शिकायत निराधार है। जांच टीम के समक्ष साक्ष्य दे दी हूं। नौकरी में हमने फर्जी दस्तावेज नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें