फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अपहरण करने, सामूहिक दुष्कर्म और लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती की शादी बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के युवक से कुछ दिन पूर्व हुई थी। 17 मई को विवाहिता गायब हो गई और कुछ समय बीतने के बाद सुसराल लौट आई। इस मामले में विवाहिता के भाई ने दो युवकों पर अपहरण, गैंगरेप और लूट का आरोप लगाया। पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी चंदन पांडेय व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें