फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: धोखाधड़ी में न्यायालय के आदेश पर दो के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी दिनेश प्रसाद की ओर से चांदी के कारोबार में साझेदारी के नाम पर दो लाख रुपये एवं चांदी हड़पने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बनकटा निवासी राजकुमार गौड़ एवं भतीजे विशाल पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2021 में दिनेश प्रसाद को चांदी के व्यापार में साझेदारी का प्रस्ताव देकर विश्वास में लिया। उनसे दो लाख रुपये निवेश कराए। कुछ समय बाद न तो कोई लाभ दिया और न ही मूलधन एवं चांदी वापस की गई। मामले में पीड़ित ने पहले स्थानीय पुलिस और फिर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
पीड़ित ने अदालत में वाद दाखिल किया। अदालत ने बांसडीहरोड कोतवाली प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। प्राथमिकी दर्ज एक सप्ताह के भीतर प्रगति आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा है। इस संबंध में कोतवाल वंश बहादुर सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें