Ballia News: बलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास के मामले में एक 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। घटना मार्च में हुई थी। आरोपी गांव के ही एक व्यक्ति पर हमला किया था।
बलिया जिले में जानलेवा हमले के आरोपी 25 हजार के इनामी धीरज सिंह को पुलिस ने शुक्रवार की रात मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि दोकटी व एसओजी की संयुक्त टीम दोकटी ढाला के पास से हत्या के प्रयास से संबंधित इनामी आरोपी का पीछा कर रही थी। इस दौरान अभियुक्त द्वारा खुद को पुलिस से घिरता देख जान से मारने की नीयत से टीम पर फायर किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश धीरज सिंह निवासी लक्ष्मण छपरा थाना दोकटी 26 वर्ष के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में घायल बदमाश धीरज ने बताया कि 22 मार्च को सुजीत सिंह निवासी लक्ष्मणछपरा की हत्या करने की नीयत से धारदार हथियार से जानलेवा हमला करके भाग गया था। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज हेतु तत्काल सीएचसी सोनबरसा अस्पताल भेजी, जहां उसका इलाज चल रहा है।