फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने मॉ सिद्धदात्रि के साथ-साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का किया वंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच बुधवार को वासंतिक नवरात्र के नवमी के दिन नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के घरों व देवी मंदिरों में लोगों ने मां सिद्घदात्रि देवी का पूजन अर्चन किया। इस दौरान जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, धूप, गुड़हल चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। मां के जयकारे एवं घंटा-घड़ियाल से मंदिर परिसर सहित पूरा क्षेत्र के देवीमय हो गया। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए भक्तों ने कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर पूजन अर्चन कर परिवार के मंगलमय की कामना की।
विज्ञापन

वासंतिक नवरात्र के नौवें दिन बुधवार को नगर के गुदरी बाजार व जापलिनगंज दुर्गा मंदिर तथा ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, फेफना थाना के कपूरी गांव स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर पर मां के भक्तों ने पूजन-अर्चन कर मन्नतें मांगी। इसके अलावा नरहीं थाना के कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, रसड़ा के काली मंदिर, नीबू कबीरपुर व उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सिकंदरपुर के जल्पा-कल्पा मंदिर, मनियर के बुढ़ऊ बाबा मंदिर व नवका बाबा मंदिर, रेवती के पचरूखा देवी गायघाट मंदिर पर मां के भक्तों ने नारियल, चुनरी, प्रसाद चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना की। वहीं घंट-घडिय़ाल तथा मां के जयकारे से मंदिर सहित आसपास का माहौल देवीमय हो गया। लेकिन कोरोना के बढ़ रहे प्रकोप के चलते भक्तों ने कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें