फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की सफाई करने गए सफाई कर्मियों संग मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वार्ड नंबर-16 के सभासद हीरालाल गुप्ता के अनुरोध और नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर आर्यसमाज रोड मोहल्ला में नाले की सफाई करने गए सफाईकर्मियों और जेसीबी ड्राइवर पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन

पथराव और मारपीट में एक सफाईकर्मी और जेसीबी चालक चुटहिल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ितों ने मामले की लिखित तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 16 में स्थित आर्यसमाज रोड़ में दयानंद विद्या मंदिर के सामने प्रवाहित होने वाला जाम हो गया था, जिससे सड़कों पर गंदा पानी प्रवाहित हो रहा था। सभासद ने इसकी शिकायत नगर पालिका के अधिकाशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा से की तो उन्होंने सफाई कर्मियों को मौखिक आदेश देते हुए संबंधित नाला साफ करने कहा। ईओ के आदेश नाला की सफाई करने पहुंचे सफाईकर्मी जेसीबी से नाले पर लगा ढक्कन हटा रहे थे तो तीन लोगों ने उन पर ईट पत्थरों से हमला बोल दिया। इस घटना में एक सफाई कर्मी और जेसीबी चालक घायल हो गए।
विज्ञापन

आर्यसमाज रोड में सफाई कमियों संग मारपीट के मामले की तहरीर मिलीं है, जांच के बाद कानूनी कारवाई की जाएगी। - बालमुकुंद मिश्रा, कोतवाल, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें