मामला बढ़ा तो देखते ही देखते लाठी डंडा से लैस होकर दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर हमला कर दिए। जिसमें एक पक्ष के बृजेश यादव, राकेश यादव, मुनेंद्र यादव व पत्नी मंजू देवी तथा द्वितीय पक्ष के मुकेश यादव, प्रकाश यादव घायल हो गए। राकेश यादव के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर वाराणसी को रेफर कर दिया।
दूसरे पक्ष के घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस बाबत एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने कहा कि दोनों पक्षों के घायलों का इलाज कराया जा रहा है। एक गंभीर को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।