फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: भूमि विवाद में बुजुर्ग पिता को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला, बहू गिरफ्तार, बेटा फरार

Wed, 13 Apr 2022 04:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के चोरकैंड गांव में मंगलवार रात बेटे और बहू ने लाठी डंडे से पीटकर पिता को घायल कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बहू को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से बेटा फरार है। 
 
विज्ञापन
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के चोरकैंड गांव का मामला - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया जिले के चोरकैंड गांव में भूमि विवाद में बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर पिता की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतक के पौत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने हत्यारोपित बहू को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के चोरकैंड गांव निवासी रामजन्म राजभर (67) मंगलवार की रात करीब 10 बजे घर पर खाना खा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच उनका बेटा प्रमोद अपनी पत्नी शांति देवी के साथ पहुंचा और पिता पर लाठी-डंडा लेकर टूट पड़ा। पिता के बचाव में आए दूसरे बेटे अशोक के परिवार को भी इन दोनों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

अस्पताल में तोड़ा दम

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस की मदद से परिजनों ने घायल रामजन्म को बांसडीह पीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रामजन्म की मौत हो गई। कोतवाल राजीव मिश्र ने बताया कि मृतक रामजन्म के पौत्र अंकित की तहरीर पर प्रमोद और शांति देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने कर लिया गया है। पुलिस ने शांति देवी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। हत्यारोपित पुत्र प्रमोद फरार है। 

विज्ञापन

भूमि बिक्री के पैसे को लेकर चल रहा था विवाद

परिजनों ने बतया कि प्रमोद मंगलवार की देर रात शराब के नशे में था। घटना का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। रामजन्म के तीन लड़के अशोक, प्रमोद व विनोद हैं। ग्रामीणों ने बताया की रामजन्म अशोक के परिवार के साथ ही रहते थे। प्रमोद और अन्य के परिवार को कुछ देते भी नहीं थे।

कुछ दिनों पूर्व ही रामजन्म ने अपने गांव की सात बिस्वा जमीन बेची थी। इसका सारा रुपया अशोक को दिया था। इस बात को ही लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। प्रमोद व उसकी पत्नी शांति देवी रामजन्म से अपने हिस्से का रुपये मांग रहे थे। रात से ही गांव में पुलिस व पीएसी तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें