फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में धुंध को लेकर किसानों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बीते दो दिनों से मौसम में धुंध बना हुआ है और उमसभरी गर्मी हो रही है। पुरवा हवा भी चल रहा है। इसको लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। धुंध व पुरवा हवा के कारण फसलों की मड़ाई का कार्य भी बाधित हो रहा है। एक पखवारा में अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़कर 40 तक पहुंच गया है। हालांकि धुंध होने के कारण लोगों को तीखी धूप से राहत मिल रही है।
विज्ञापन

गर्मी ने दस्तक दे दी है और दोपहर में काफी तेज धूप व पुरवा हवाएं चल रही हैं। हालांकि पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पुरवा हवा के कारण मौसम पूरे दिन धुंध की तरह रह रहा है। हालांकि इसके चलते गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल रही है और दोपहर में तीखी धूप नहीं हो रही है। लेकिन मौसम में इस तरह के बदलाव से किसान काफी चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि पुरवा हवा व धुंध के चलते मौसम बिगड़ सकता है। इन दिनों रबी फसलों की कटाई व मड़ाई का कार्य चल रहा है। अगर मौसम बिगड़ा तो किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों का कहना है कि चैत माह में धूप पछुवा हवा आवश्यक होता है ताकि फसलों की मड़ाई में आसानी हो सके। उधर, पुरवा हवा चलने के कारण उमसभरी गर्मी पड़ने लगी है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें