फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिले के 241997 किसानों को नहीं बन पाई फॉर्मर रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। जिले में 241997 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पाई है। इसमें आवेदन न करने वाले किसानों की संख्या 161342 है। जबकि 80655 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अप्रूवल न होने के कारण लटकी पड़ी है। 25 जुलाई को जारी रिपोर्ट के अनुसार इस कार्य में जिले की रैंकिंग 60 वीं थी। जबकि बीते 10 माह से इस कार्य में कृषि के एटीएम और बीटीएम, राजस्व विभाग के लेखपाल और पंचायती राज विभाग के पंचायत सहायक लगे हैं।
विज्ञापन

जिले के छह तहसीलों के कुल 455094 किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं, लेकिन इनमें से अभी तक सिर्फ 213097 किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री बन पाई है। जो लक्ष्य का मात्र 47.82 प्रतिशत है। वहीं ऑनलाइन आवेदन करने वाले 80655 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अनुमोदन न होने से रुकी है। जिले के 161342 किसानों ने अब तक फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवेदन ही नहीं किया है। हालांकि इसको लेकर उच्च अधिकारियों की तरफ से लगातार निर्देश भी जारी किया जा रहा, बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही। कर्मचारियों की लापरवाही का असर जिले की रैंकिंग को प्रभावित कर रही है।
विभागों के बीच नहीं बन पा रहा सामंजस्य : पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री की व्यवस्था अनिवार्य किए जाने के बाद इसकी जिम्मेदारी कृषि, राजस्व और पंचायतीराज विभाग को सौंपी गई थी। इसके अलावा किसान स्वयं या जन सेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसमें कृषि विभाग के सहायक प्रौद्योगिकी प्रबंधक और तकनीकी सहायक, राजस्व विभाग के लेखपाल और पंचायती राज विभाग से जुड़े पंचायत सहायकों को कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री बनाने की जिम्मेदारी दी गई है लेकिन आपसी तालमेल के अभाव में कैंप और पंचायत सहायकों द्वारा मात्र 4294 किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री की जा सकी है। सबसे खराब स्थिति पंचायत सहायकों की रही है। इनके द्वारा मात्र 527 फार्मर रजिस्ट्री बनाई गई है। कृषि और राजस्व विभाग द्वारा लगाए कैंप के माध्यम से 3767 किसान लाभान्वित हो पाए हैं। शायद यही कारण है कि जिले के 53.18 फीसदी किसान अभी भी फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हैं।
विज्ञापन

सिकंदरपुर तहसील के 15 गांवों की प्रगति 21 प्रतिशत से कम : फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के मामले में सिकंदरपुर तहसील के 15 गांवों कि प्रगति 21 प्रतिशत से भी कम है। यह स्थिति तब है जब एसडीएम सिकंदरपुर द्वारा इसकी हर रोज समीक्षा की जा रही है। यही नहीं 18 जुलाई से 25 जुलाई तक फार्मर रजिस्ट्रेशन हेतु विशेष अभियान चल रहा बावजूद अपेक्षानुरूप सफलता नहीं मिल पा रही। तहसील क्षेत्र ( पंदह, नवानगर और आंशिक मनियर) के कुल 167 गांवों के 70914 किसान पीएम किसान सम्मान निधि पाते हैं। जिनमें से 33584 यानी 47.36 प्रतिशत किसान रजिस्ट्री तैयार की गई है। खराब प्रगति वाले गांवों में अधवारा, अहरौली जागीर, बाछापार, बारापन्नो, भूड़ाडीह, डुहा बिहरा, जोगेसरा, कठौड़ा, कोथ, पकड़ी, पुर, सिसोटार दियारा, सिवान कला, चकप्रेमा उर्फ भटवाचक और जमीनभाटी शामिल हैं। इन गांवों के कुल 20561 लाभार्थी किसानों के सापेक्ष 4206 फार्मर रजिस्ट्री हो पाई है। अभी भी 16355 (79.69 प्रतिशत) किसान इससे वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें