फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअर के हमले से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी क्षेत्र के दियारे से रविवार को खेत की रखवाली कर आ रहे किसान पर जंगली सुअर ने हमला किया। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। दियारे में काम कर रहे लोगों ने ट्रैक्टर पर लादकर उसे सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विशुनपुरा निवासी शत्रुघ्न चौधरी उर्फ लदर चौधरी 48 दोकटी दियारे में परवल की खेती किए हुए है। जिसकी रखवाली के लिए वह दियारे में गए थे। रविवार को दोपहर दो बजे वापस अपने घर लौट रहे थे कि दियारे में ही रास्ते मे जंगली सुअर उन ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अपने खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर पड़ी तो सुअर की आक्रामकता को देखकर किसी की हिम्मत आगे बढ़ने की नहीं हुई। इसी बीच कोई ट्रैक्टर लेकर उसी रास्ते से आ गया। जिसके बाद ट्रैक्टर से सुअर को दौड़ाया गया, तब वह भागा। लोगों ने आनन फानन में उसे सीएचसी सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र विश्वकर्मा 15 व अभिषेक 13 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें