फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन की अलख जगाने को होंगे सास-बेटा-बहू सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। परिवार नियोजन व जनसंख्या स्थिरीकरण में पुरुषों की भागीदारी बेहद अहम है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने व परिवार नियोजन कार्यक्रमों को गति देने के लिए प्रदेश के मिशन परिवार विकास वाले जिलों में 20 सितंबर से 20 अक्टूबर तक सास-बेटा-बहू सम्मेलन आयोजित होंगे। इसका उद्देश्य सास व बहू के मध्य समन्वय एवं संवाद को उनके पारस्परिक अनुभवों के आधार पर रुचिकर बनाने में खेलों व अन्य गतिविधियों का सहारा लिया जाएगा। जिससे वह प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति अपनी अवधारणाओं, व्यवहार एवं विश्वास में बदलाव ला सकें। यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ एसीएमओ आरसीएच डॉ सुधीर कुमार तिवारी ने दी।
विज्ञापन

बताया कि परिवार में करीब सभी निर्णयों में पुरुषों की सहमति सर्वोपरि होती है। इसलिए सास- बहू सम्मेलन के दौरान पुरुषों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बेटे का भी प्रतिभाग किया जाना आवश्यक है। सास-बेटा-बहू सम्मेलन का आयोजन उप केंद्र स्तर पर किया जाएगा। प्रत्येक उप केंद्र पर 10 से 12 आशा कार्यकर्ता होती हैं, इसलिए समस्त आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सास-बेटा-बहू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक माह आशा द्वारा हेल्थ प्रमोशन दिवस का आयोजन किया जाता है, इसलिए सितंबर व अक्टूबर के दौरान हेल्थ प्रमोशन दिवस का आयोजन सास-बेटा-बहू सम्मेलन के साथ जोड़कर किया जाएगा, जो परिवार नियोजन थीम पर आधारित होगा। प्रत्येक सास-बेटा-बहू सम्मेलन में प्रति आशा आठ से 10 परिवार से सास, बेटा व बहू सहित लगभग 90 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें