फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर वाले गए शाहजहांपुर, आभूषण, सामान चोरी

विज्ञापन
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव में ​स्थित बंद पड़े मकान में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा
विज्ञापन
बेरुआरबारी। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र कें ग्राम पंचायत कैथवली में रविवार की रात बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने आलमारी, बक्सा व अटैची से लाखों के आभूषण, कीमती सामान व नकदी चुरा ली। बगल के पड़ोसियों को दूसरे दिन शाम को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


कैथवली निवासी आदित्य प्रताप सिंह शाहजहांपुर में परिवार के साथ रहते हैं। गांव के घर पर ताला बंद कर 23 दिसबंर को गए हैं। पड़ोसी शाम को आदित्य के मकान की लाइट बंद होने पर उन्होने समझा की घर पर आए है। फोन किया तो पता चला कि शाहजहांपुर में है। वह जाकर घर में देखे तो होश उड़ गए, कमरे का ताला टूटा था, अंदर बक्सा अटैची व आलमारी खुली थी और सामान बिखरे पड़े थे। उन्होने घटना की जानकारी आदित्य प्रताप को दी। पड़ोसी पुष्कर सिंह ने बताया कि चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा का ताला तोड़कर दो तीन कमरों का ताला तोड़कर आभूषण, कीमती समान, इनवर्टर, बैट्री चुरा लिया। बताया कि रात व दिन में घर की लाइट जलती है, न जलने पर उनसे फोन किया गया उसके बाद घटना की जानकारी हुई। इस बाबत कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि शिकायत पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल की है, चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें