फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: बैंक में लगाया भोपाल की कंस्ट्रक्शन कंपनी का 10 करोड़ का फर्जी चेक, एक हिरासत में, छह दिन पहले ही खुलवाया था खाता 

Tue, 18 Jan 2022 07:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

एसएचओ राजेश यादव ने बताया कि जालसाजी कर बैंक से रुपये निकालने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
फर्जी चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल की कंस्ट्रक्शन कंपनी दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड का फर्जी चेक लगाकर पंजाब नेशनल बैंक से 10 करोड़ रुपये निकालने की कोशिश से बैंक में अफरातफरी मची हुई है। बैंक मैनेजर संजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


बलिया के भीमपुर थाना क्षेत्र के भीमपुरा नंबर-2 निवासी हरिशंकर राव ने 12 जनवरी को सिकंदरपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में यूलिक फर्म के नाम से करंट अकाउंट खुलवाया था। अभी खाते की प्रक्रिया पूर्ण भी नहीं हुई थी कि सोमवार की शाम को हरिशंकर ने दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड का 10 करोड़ का चेक अपने खाते में जमा कर दिया।

बड़ी रकम देख कर ब्रांच मैनेजर ने चेक क्लियरेंस के लिए भोपाल स्थित संबंधित बैंक को मेल कर जानकारी मांगी। देर शाम को उक्त बैंक ने अपने उपभोक्ता (दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के प्रोपराइटर) को चेक के बारे में जानकारी दी तो उनके हाथ पांव फूल गए। कंपनी के प्रोपराइटर ने बताया कि इस प्रकार का कोई चेक कंपनी द्वारा जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


भोपाल स्थित बैंक और संबंधित उपभोक्ता का मेल प्राप्त होने के बाद मंगलवार को पीएनबी के शाखा प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी। उधर, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में एसएचओ राजेश यादव ने बताया कि जालसाजी कर बैंक से रुपये निकालने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी भी की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें