फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे में लापरवाही पर नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। धान खरीद एवं मंडी के बारे में जानकारी ली। फसल क्षति, जनहानि, पशुहानि एवं क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजे में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कितने मकान का सर्वे हुआ है, कितनों का भुगतान हुआ है इसकी रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

कमिश्नर ने जनशिकायतों का निस्तारण एवं उनकी गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा की। लंबित प्रकरणों के तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया। बाढ़, भारी वर्षा एवं आधी तूफान से जिन परिवारों के मकान पूर्व रूप से नष्ट हो गए हो उन्हें नियमानुसार सहायता तथा पात्र होने पर शासन की आवासीय योजनाओं के अंतर्गत आवास दिलाने को कहा। राहत कार्यों की समीक्षा की। सत्यापन में हो रही लापरवाही में नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें