सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिंगनल के पास से 43 वर्षीय महिला का ट्रेन से कटा हुआ शव मिला। बैरिया पुलिस ने स्टेशन मास्टर के मेमो पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। महिला की पहचान माया देवी पत्नी डा. बसंत मौर्य निवासी मधुबनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की भोर में माया देवी ने किसी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सुबह शौच के लिए रेलवे लाइन के किनारे गए लोगों ने इसकी सूचना सुरेमनपुर स्टेशन मास्टर को दी। डा. बसंत मौर्य का कहना है कि पत्नी मानसिक रूप से बीमार थीं। उनका इलाज वराणसी में चल रहा था। माया देवी के तीन पुत्र हैं।