फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय से गायब तीन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण

Thu, 02 Nov 2017 11:42 PM IST
ballia
विज्ञापन
िनरीक्षण करते डीएम सुरेंद्र विक्रम। - फोटो : ballia
विज्ञापन
शाम के समय की उपस्थिति जांचने के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम गुरुवार को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान हाजिरी लगाकर गायब रहने वाले तीन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं कार्य के प्रति असंतोष जताते हुए दो कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने को कहा।
विज्ञापन


जिलाधिकरी निरीक्षण पर पहुंचे तो कार्यालय में अफरातफरी मच गई। इस दौरान डिस्पैच पर तैनात कर्मी आरती पांडेय व ममता पाठक गायब मिली, जबकि इनकी हाजिरी लगी हुई थी। जिलाधिकारी ने सवाल किया जब डिस्पैच करने वाला ही नहीं है तो काम कैसे होगा ? इसके अलावा महत्वपूर्ण कार्य देख रहे प्रधान सहायक प्रशांत श्रीवास्तव के तीन दिन से नहीं रहने कारण जाना। उन्होंने तीनों अनुपस्थित कर्मियों का स्पष्टीकरण तलब किया। जबकि जनसूचना लिपिक नौशाद अहमद व प्रधान सहायक प्रशांत श्रीवास्तव के कार्य पर असन्तोष जाहिर करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा।

 इस दौरान जन सूचना का काम देख रहे नौशाद अहमद द्वारा रजिस्टर मेंटेन नही किए जाने पर नाराजगी जताई। लिपिक प्रशांत श्रीवास्तव, जो प्रधान, पूर्व प्रधान व सचिव आदि की जांच का काम देख रहे हैं। उनके कार्य पर भी असन्तोष जताया। निर्देश दिया कि प्रधान, पूर्व प्रधान या सचिव के विरुद्ध जांच लम्बित है उसकी सूची 15 दिन के अंदर दिया जाए। अन्य लिपिकों को भी जरूरी विन्दुओं को नोट कराते पूरा विवरण तीन दिन के अंदर देने को कहा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें