फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पैसे लेकर बनाते थे बंदूक का लाइसेंस': नारद ने अफसरों पर लगाया आरोप, बोले- कार्यकर्ताओं की करते हैं अनदेखी

Sun, 21 Jul 2024 01:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Ballia News: बलिया में आयोजित मतदाता सम्मान सम्मेलन में पूर्व मंत्री नारद राय ने अफसरों पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान न करने की भी बात कही। कहा कि जमीन सहित विभिन्न मामलों में शिकाकर्ताओं को परेशान किया जाता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते नारद राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील हो या अन्य सरकारी कार्यालयों में भाजपा कार्यकर्ता को सम्मान नहीं मिल रहा है। अधिकारी कार्यकर्ताओं की कम व दलालों की बातों को ज्यादा सुनना पसंद करते हैं। उक्त बातें गंगा बहुद्देशिय सभागार में आयोजित मतदाता सम्मान सम्मेलन में पूर्व मंत्री नारद राय ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता की सेवा में जो रूकावट पैदा करने का काम करेगा, उसकी खैर नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता तहसील में किसी पीड़ित का दाखिल खारिज, पैमाइश के लिए जाता है, तो लेखपाल से लेकर एसडीएम तक कार्यकर्ता को सम्मान देना का काम नहीं करते हैं।

विज्ञापन


कही कि अगर तहसीलदार, एसडीएम बगल वाली कुर्सी पर मंडल प्रभारी या अन्य पदाधिकारी को बैठाए तो कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा। पूर्व की बसपा सरकार में एक बंदूक का लाइसेंस बनवाने के लिए चौकी से लेकर कप्तान के ऑफिस तक पैसा लिया जाता था।

भाजपा में पैसा न लगे यह हम लोगों को संकल्प लेना चाहिए। भाजपा के कार्यकर्ता थाने पर वसूली करने नहीं जाता है, बल्कि किसी को न्याय दिलाने के लिए जाता है। वहां कार्यकर्ता की बातों को कम सूनी जाती है वहीं, बगल में बैठे दलाल की बाते ज्यादा सुनी जा रही है। 
विज्ञापन


उप्र के हर जिले में लाइसेंस बन रहा है, सिर्फ बलिया में ही नहीं बन रहा है, पूर्व डीएम जाते-जाते एक संविदा के कर्मचारी को बंदूक का लाइसेंस बना कर कार्यकर्ताओं के गाल पर तमाचा मारने का काम किया। नारद राय ने परिवहन मंत्री व जिलाध्यक्ष संजय यादव से मांग की सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की बात करे। कार्यकर्ता अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। यही कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर एक-एक वोट जुटाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें