फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्वकर के लिए पहंुचे ईओ किया 12 घरों का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर में स्वकर प्रणाली लागू करने को लेकर नगर पालिका प्रशासन अब एक्श्न मोड में आ गया है। बृहस्पतिवार को नपा के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने वार्ड नं.12 में भ्रमण कर स्वकर के लिए 12 आवासाें का सर्वे किया।
विज्ञापन

इस दौरान ईओ ने कर जमा करने काे लेकर जागरुक नागरिक गौरव शर्मा को स्वकर का फार्म भी दिया। सर्वे के दौरान ईओ ने लोगों को स्वकर प्रणाली के लाभ बताया और कहा कि शहरवासी एक मार्च से पहले अपना कर जमा कर दें। बताया कि शहर में चल रही स्वकर प्रणाली के अंतर्गत कर संग्रह की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने विभिन्न प्रयास किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कर समय पर जमा करने से न सिर्फ विकास कार्यों को गति मिलेगी, बल्कि शहरवासियों को भी बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। इसके लिए नगर पालिका ने एक हेल्पलाइन नंबर शुरु किया है, जो 1503 है जिस पर नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, विभिन्न वार्डों में कैम्प भी लगाए जाएंगे, जहां कर संग्रह के लिए सहायता उपलब्ध रहेगी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अभिषेक सिंह, धीरेंद्र कुमार सरोज, कर संग्रह कर्ता अनुभव कुमार, अभिनव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें