फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: न्यायालय को आदेश पर हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकियामोड़। स्थानीय चौराहे के पास ग्राम पंचायत की जमीन पर किए गए अतिक्रमण पर न्यायालय के आदेश पर एसडीएम देवेंद्र पांडेय, तहसीलदार अमित कुमार सिंह और एसएचओ उभांव राजेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जमीन को मुक्त कराया गया। इस दौरान पांच पक्की दुकानों को जमींदोज करा दिया गया। अन्य अतिक्रमण को भी हटाया गया।
विज्ञापन

चौकिया ग्राम पंचायत की जमीन पर काफी समय से दुकानदारों ने पक्के-कच्चे निर्माण कर दुकानों के माध्यम से कब्जा कर लिया था। न्यायालय के आदेश पर रविवार को प्रशासन हरकत में आया। अवैध निर्माण को जमींदोज करवाया गया। अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन को खाली करने के लिए प्रशासन ने कई बार इन्हें चेतावनी दी थी, उसके बावजूद काबिज दुकानदारों ने इसे खाली नहीं किया था। प्रशासन की इस कार्रवाई से लगभग 12 से अधिक दुकानदार प्रभावित हुए। हालांकि फोर्स के आगे उन्होंने कोई विरोध नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें