फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सुधरी पर सड़कें और कटान समस्या जस की तस

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। तीन तरफ से बिहार से घिरे और सरयू और गंगा नदी के बीच में बसे बैरिया विधानसभा सीट से सुरेद्र सिंह विधायक हैं। वे चुने तो भाजपा से गए थे, लेकिन वर्तमान चुनाव में टिकट कटने से बगावत कर वीआईपी के बैनर तले चुनाव मैदान में हैं। विधानसभा सीट से भाजपा से राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला विकास के नाम पर ताल ठोक रहे है। विधानसभा के लोग मानते है कि विद्युत आपूर्ति सहित कई सुविधाएं पहले से बेहतर हुई हैं, लेकिन बदहाल सड़कें, बाढ़, कटान, जलजमाव पर प्रभावी कार्य कराने की जरूरत है। बाढ़ और कटान जैसी समस्याओं पर वादे तो कई हुए, लेकिन इस समस्या का हल आज तक नहीं निकल पाया है। कटान पीड़ितों को बसाने का मामला भी अधर में है।
विज्ञापन

मौजूदा विधायक का दावा है कि ज्यादातर काम कराए गए हैं। खास कर भ्रष्टाचार पर रोक लगाई गई है। जो शेष बचे हैं उसे आगे कराया जाएगा। दूसरी ओर विपक्ष का कहना है कि सपा के कार्यकाल में विकास कार्य का जो दौर शुरू हुआ था वो थम सा गया है। कटान पीड़ितों को न तो जमीन उपलब्ध कराई गई और न उन्हें बसाया गया। बाढ़ और कटान के नाम पर जमकर लूट हुई।
000000000000000
पिछले चुनाव में किए गए वादे
--विधानसभा की सड़कें गड्ढामुक्त चमचमाती होगी।
--पेयजल की व्यवस्था बेहतर होगी।
--कटान पीड़ितों को जमीन उपलब्ध कराकर बसाया जाएगा।
--कटानरोधी कार्य कराकर कटान रोका जाएगा।
0000000
इन के पूरा होने का इंतजार
--विधानसभा की कई सड़कें पुनर्निर्माण और मरम्मत की बांट जोह रही हैं।
--एनएच--31 का निर्माण कार्य पूरा होने का इंतजार।
--कटान पीड़ितों को जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें बसाने का कार्य।
--गंगा, सरयू नदी की जद से एनएच-31, गांवों को बचाने का कार्य।
--100 बेड का अस्पताल, राजकीय महाविद्यालय पूरा होने का इंतजार।
000
विधायक बोले
कटानरोधी कार्य कराए गए, दर्जनों सड़कों का निर्माण हुआ, सोनबरसा में राजकीय महाविद्यालय, इब्राहिमाबाद में पालीटेक्निक कालेज का निर्माण, नौरंगा में राजकीय इंटर कालेज का निर्माण के साथ ही शिवपुर गंगा नदी पर पक्का पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। सबसे अहम बात यह है कि मैं हमेशा आम जनमानस के दुखों व सुखों में खड़ा रहा।
विज्ञापन

सुरेन्द्र सिंह, विधायक, बैरिया
0000000
विपक्ष की राय
भाजपा सरकार में सिर्फ बालू, शराब का खेल हुआ। विकास कार्य रुक गया गया। कटान के कार्यों में जमकर लूट हुई। सोनबरसा में 100 बेड का अस्पताल सपा सरकार में स्वीकृत हुआ। टोकन मनी के तौर पर पहली किस्त भी दे दी गई थी। फिर भी अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। एनएच-31 देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितना विकास कार्य हुआ है।
जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक बैरिया
00000000
सपा सरकार के कार्यकाल में बिजली नहीं आती थी। अब गांव में 18 घंटे, नगर पंचायत में 20 घंटे तथा शहरों में 22 घंटे बिजली मिल रही है। भाजपा के विधायक द्वारा जो भी विकास कार्य अधूरे छोड़े गए हैं, उन विकास कार्यों को पूरा कर मुख्यमंत्री योगी के आशीर्वाद से नए विकास कार्य कराए जाएंगे।
आनन्द स्वरूप शुक्ल, प्रत्याशी, भाजपा
0000000
बदहाल एनएच-31
कुछ विकास कार्य हुए हैं, लेकिन एनएच-31 का निर्माण कार्य कब पूरा होगा, यह समस्या बनी हुई है। मांझी से बलिया तक जाने वाले यात्री हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए यात्रा करते हैं। इस सड़क मार्ग का निर्माण जल्द होना चाहिए।
अरुण यादव, प्रधान, श्रीकांतपुर
00000000
पेयजल समस्या
मौजूदा विधायक द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। विधानसभा में अभी भी शुद्ध पेयजल की समस्या है। कई पानी टंकी का आधा अधूरा निर्माण तो हुआ है, लेकिन अभी भी पानी का सप्लाई नहीं होती है। कई पुरानी पानी टंकी पर तकनीकी खामियों के वजह से पानी सप्लाई बंद है।
मंतोष चौधरी, प्रधान, चाईछपरा
00000000
बदहाल सड़कें
कुछ सड़कों का निर्माण कार्य हुआ हैं, लेकिन अभी भी दर्जनों सड़क गड्ढे में तब्दील है। इनका निर्माण करना अत्यंत जरूरी है। कई मुख्य मार्ग पर रोज हजारों लोग आवागमन करते हैं जिनसे उन्हें काफी परेशानी होती है। उन सड़कों का निर्माण तो अत्यंत जरूरी है।
अमित कुमार बसंत, प्रधान, बैजनाथपुर
000000000
बाढ़, कटान, जलजमाव
मौजूदा शासनकाल में कई कार्य हुए हैं, जो सराहनीय है। बाढ़, कटान व जलजमाव की जटिल समस्या है। सैकड़ों कटान पीड़ितों को जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें बसाने की जरूरत है। वहीं जलजमाव व जलप्लावन से किसानों की फसलें बर्बाद हो रहा है। इस क्षेत्र में भी कार्य किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

निर्भय सिंह गहलौत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें