फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार ले जाई जा रही 111 पेटी देशी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। स्थानीय पुलिस ने रविवार की रात एनएच-31 से सटे बेलहरी गांव स्थित ठेके से 111 पेटी देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों का सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया। वहीं, लाइसेंसधारक अशोक कुमार मिश्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि गायघाट डाकबंगले के पास ने क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र के साथ थे। रात करीब पौने बारह बजे मुखबिर से सूचना मिली कि देसी शराब बेलहरी के ठेकेदार अशोक कुमार निवासी पाण्डेयपुर मिश्र अपने सेल्समैन द्वारा लाइसेंस की आड़ में अवैध देसी शराब एनएच-31 से 600 मीटर दूर जितेंद्र पाठक के कमरे से बिहार भेज रहे हैं। टीम ने दो व्यक्तियों को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ किया। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम गोविंदा कश्यप पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी डुमरी थाना बांसडीह रोड, तथा अनिल कुंवर पुत्र लक्ष्मण कुंवर निवासी डुमरी बक्सर बिहार बताया। कमरे की तलाशी में 111 पेटी (994.6 लीटर) देशी शराब मिली। पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि ठेके के मालिक के कहने पर हम लोग बिहार ले जाकर अधिक दामों पर शराब बेचते हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर सोमवार की सुबह न्यायलय भेज दिया। ठेका मालिक के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें