फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में ही जला विद्युत ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। कस्बा के कन्या पाठशाला के समीप स्थित 250 केवीए का लगा ट्रांसफार्मर एक बार फिर जल गया। जिसके कारण गांव की आधी आबादी की सोमवार से ही विद्युत आपूर्ति ठप है। ट्रांसफार्मर के जलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। दर्जनों बार यह ट्रांसफार्मर जला और बदला गया फिर भी इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि सब स्टेशन सुखपुरा पर तैनात विद्युत कर्मचारी इस ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक कनेक्शन दे दिए हैं जिसके कारण यह ट्रांसफार्मर लोड नहीं संभाल पाता और आए दिन जल जाता है। अधिकतर लोग बिना बिजली कनेक्शन के ही बिजली का प्रयोग कर रहे हैं। यह भी ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने का एक कारण है। ट्रांसफार्मर जलने की सूचना संबंधित जेई से लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। बावजूद इसके 24 घंटे के बाद भी ट्रांसफार्मर बदलने की कोई सुगबुगाहट नजर नहीं आ रही। इसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें