फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 101 युवाओं को दिया जाएगा इलेक्टि्रक पिकअप वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश के परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह के सौजन्य से 101 युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए इलेक्टि्रक पिकअप वाहन दिया जाएगा। सभी वाहन अशोक लिलैंड हिंदुजा ग्रुप के स्वीच मोबिलिटी की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को मंत्री के जनसंपर्क कार्यालय में कैंप लगाकर युवाओं को चिह्नित कर कागजी कार्य पूरे किए।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि ये वाहन एडवांस लिथियम आयन चार्जिंग बैटरी से चलेंगे। इन्हें घर या किसी भी जगह सामान्य रूप से चार्ज किया जा सकेगा। वाहन एक बार फुल चार्ज होने पर 150 किमी तक चलेंगे। इससे प्रति महीने करीब बीस हजार के ईंधन की बचत होगी। इस वाहन से करीब 15 क्विंटल सामान की ढुलाई हो सकेगी। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बलिया सहित पूर्वांचल के आसपास के जनपदों में चार्जिंग स्टेशनों लगाए जाने की भी व्यवस्था की जा रही है। बलिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, जौनपुर आदि जिलों में चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
000
युवाओं को रोजगार से जोड़ना लक्ष्य : दयाशंकर
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लक्ष्य को लेकर इसकी पहल की गई है। इसमें सब्सिडी की व्यवस्था की गई है। इसमें कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। बलिया सहित पूर्वांचल के अन्य जनपदों के एक हजार युवाओं को पिकअप देकर उन्हें रोजगार से जोड़ना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें