फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही तार से दो क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति

Thu, 22 Dec 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैरिया विधान सभा क्षेत्र में बिजली विभाग का अजीबोगरीब खेल चल रहा है। बिजली विभाग लालगंज और दोकटी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति एक ही तार से करता है। आलम यह है कि एक दिन लालगंज क्षेत्र में तो दूसरे दिन दोकटी क्षेत्र को नौ-नौ घंटे की बिजली की सप्लाई की जा रही है। इससे दोनों क्षेत्रों को लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। यहां के लोगों का कहना है कि हमारा साथ बिजली विभाग सौतेला व्यवहार कर रहा है।
विज्ञापन


 
प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्र को 22 तथा ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली देने की घोषणा कर विकास की गति तेज करने की बात कर रही है। वहीं बैरिया विधान सभा क्षेत्र के लालगंज और दोकटी क्षेत्रों में बिजली विभाग के अनुसार मात्र नौ घंटे ही बिजली दी जा रही है। बता दें कि लालगंज और दोकटी क्षेत्र में बिजली सप्लाई एक ही तार से की जाती है।

जो लगभग पांच दशक पहले का खींचा गया था जो तार जर्जर हो चुका है। जर्जर तार के चलते तार गल कर टूट जा रहा है । जिससे निजात पाने के लिए विभाग द्वारा दोनों क्षेत्र को एक-एक दिन के अंतराल पर नौ-नौ घंटे बिजली की सप्लाई देने की योजना बनाई है। बैरिया फीडर के एसएचओ अरविंद सिंह के अनुसार दोनों क्षेत्र में एक साथ बिजली सप्लाई करने से ओवर लोड के चलते तार गलकर टूट जा रहा है।
विज्ञापन



इसलिए दोनों क्षेत्रों को नौ  घंटे ही बिजली की सप्लाई दी जा रही है। बिजली एक या दो दिन के अंतराल में ही बिजली दी जा रही है। यह खेल लगभग एक माह से अधिक समय से खेला जा रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें