फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली की सफलता के लिए बूथों तक जाएं प्रभारी

Thu, 22 Dec 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कहा कि दो जनवरी 2017 को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की सफलता के लिए प्रभारी बूथों तक जाएं।
विज्ञापन



प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि दो जनवरी को लखनऊ के रमाबाई मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कहा कि प्रत्येक बूथ से दस कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों तथा सेक्टर प्रभारियों की विशेष भूमिका रहेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समक्ष तीन माह की चुनौतियां हैं।

इसके बाद रामराज रूपी भाजपा सरकार ही प्रदेश में लोगों को न्याय दिलाने का कार्य करेगी। इस मौके  पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, केतकी सिंह, दिनेश्वर सिंह, माधव प्रसाद गुप्ता, विजय गुप्ता, अमिताभ उपाध्याय, पूर्व विधायक मंजू सिंह, विक्रम सिंह, अनूप चौबे, विजय बहादुर सिंह, बब्बन सिंह रघुवंशी, सुनीता श्रीवास्तव, कृष्णा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें