फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मैहर मेले के लिए बलिया रूट की आठ ट्रेनों का पांच मिनट का ठहराव होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मैहर मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बलिया रूट से गुजरने वाली आठ ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में पांच मिनट का अतिरिक्त ठहराव मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, गोरखपुर सुमित कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस 10 से 20 अक्तूबर तक रात 3:10 बजे मैहर पहुंचेगी और 3:15 बजे रवाना होगी। 12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस 10 से 19 अक्तूबर तक रात 8:50 बजे पहुंचकर 8:55 बजे रवाना होगी। 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस को 12 से 19 अक्तूबर तक सुबह 10:40 से 10:45 बजे तक और 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस को 11 से 21 अक्तूबर तक रात दो से 2:05 बजे तक ठहराव मिलेगा।
वापसी में 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 12 से 22 अक्तूबर तक रात 8:25 बजे पहुंचकर 8:30 बजे रवाना होगी। 12670 छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस 12 से 21 अक्तूबर तक सुबह 7:25 से 7:30 बजे तक रुकेगी। 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को 10 से 17 अक्टूबर तक सुबह 11:25 से 11:30 बजे तक तथा 19040 छपरा-सूरत एक्सप्रेस को 11 से 21 अक्तूबर तक रात 10:40 से 10:45 बजे तक मैहर स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। इससे मैहर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें