फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बारिश के कारण आंख के मरीज हुए दोगुने, पहले आते थे 70, अब हुए 160

विज्ञापन
जिला अस्पताल में आंख की जांच करते चिकित्सक।संवाद
विज्ञापन
बलिया। बारिश और तेज धूप के बीच लगातार बदल रहे मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में आंख, नाक-कान-गला तथा बाल रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की नेत्र ओपीडी में इन दिनों प्रतिदिन 150 से 160 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। करीब एक महीने पहले यह संख्या 70 से 80 के बीच थी। बृहस्पतिवार को अस्पताल की ओपीडी में कुल 1,275 मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि बारिश शुरू होने के बाद कंजंक्टिवाइटिस और आंखों की एलर्जी के मामलों में तेजी आई है। अधिकांश मरीज आंखों में लालपन, सूजन, जलन, पानी आने, खुजली और धुंधला दिखाई देने जैसी समस्याओं से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति के तौलिया, रुमाल या अन्य व्यक्तिगत सामान का इस्तेमाल करने से बचें, आंखों को बार-बार हाथ न लगाएं और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेकर ही दवा का प्रयोग करें।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ए.के. उपाध्याय ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव का सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ रहा है। इन दिनों बच्चों में वायरल संक्रमण के साथ बुखार और डायरिया के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को साफ पानी पिलाने, ताजा भोजन कराने और किसी भी लक्षण के दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें