फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आधार कार्ड और खतौनी में नाम का मेल नहीं होने से 15% ही फार्मर रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया है। लेकिन आधार कार्ड और खतौनी में नामों का मिलान नहीं होने से केवल जिले में सिर्फ 15 प्रतिशत ही फार्मर रजिस्ट्री हुई है।
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र, फार्मर रजिस्ट्री यूपी-एप या प्रशासन द्वारा लगाए गए कैंप के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री कराई जा सकती है। लेकिन सर्वर डाउन रहता है। कृषि विभाग की वेबसाइट न चल पाने या धीमी चलने की वजह से जन सुविधा केंद्र या स्वयं के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री करना संभव नहीं हो पा रहा है। किसानों का कहना है कि ओटीपी मोबाइल पर नहीं आ रहा है। फार्मर रजिस्ट्री कराने को लेकर गन्ना विभाग, पंचायती राज, राजस्व विभाग के साथ कृषि कर्मी भी लगे हैं। इसके बावजूद फार्मर रजिस्ट्री में दिक्कत आ रही है।
बैरिया: सीएचसी केंद्र संचालक हरेंद्र सिंह व सुधीर वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन उनके केंद्र पर दर्जनों किसान रजिस्ट्रेशन कराने आते हैं। पोर्टल सही ढंग से नहीं चलने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें