फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुरवा हवा के कारण पांच डिग्री लुढ़का तापमान

विज्ञापन
धूप और लू से बचाव के लिए चेहरा ढककर स्कूटी से अपने गंतव्य को जाती युवतिया।संवाद
विज्ञापन
बलिया। भीषण गर्मी के बीच जिले में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को पुरवा हवा के कारण पांच डिग्री तक तापमान गिर गया। शनिवार को अधिकतम 42 व न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम 37.5 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

छुट्टी का दिन होने के कारण दोपहर में तीखी धूप के कारण लोग घरों में परिवार के साथ रहे। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम में मौसम ठंडा होने के बाद बाजार में निकले। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि एकाध दिन में मौसम में फिर बदलाव आएगा। पछुआ हवा संग लू का असर रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें