नगर के चित्तू पांडेय चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए लगी भीड़।संवाद
बलिया। जिले में पेट्र्रोल पंपों पर रविवार को सुधार दिखा। शहर के तीन पेट्रोल पंपों पर प्रतिदिन की अपेक्षा भीड़ काफी कम थी। वहीं, जीराबस्ती में पंप पर पेट्रोल नहीं मिला।
शनिवार को डीएम ने पंप संचालकों की बैठक कर जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। साथ ही तहसील स्तर पर एसडीएम व तहसीलदारों के नेतृत्व में पंपों की तेल जांच की स्थिति की जांच के लिए टीम बनाई। बैरिया क्षेत्र में पेट्रोल व डीजल की उपलब्धता कुछ ठीकठाक हुई हैं। रविवार को कुल 12 पेट्रोल पंपों में से 4 को छोड़ दिया जाए तो 8 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल उपलब्ध था। उधर, बांसडीह क्षेत्र बलिया- बांसडीह मार्ग पर स्थित सभी प्रमुख पेट्रोल पंपों पर स्टाॅक पूरी तरह खत्म होने से सन्नाटा पसरा है। इस बाबत जिला पूर्ति अधिकारी। देवमणि मिश्रा ने बताया कि डीजल व पेट्रोल की प्रतिदिन स्टाॅक की स्थिति का आंकड़ा पंपों से लिया जा रहा है। जिन पंपों पर अनुपलब्धता है उनकी कंपनी से संपर्क किया जा रहा है। एकाध दिन में स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी।