नववर्ष के आगाज के लिए सजाई गई फूलों की दूकान। अमर उजाला
- फोटो : ballia
शहर रविवार को नए साल के स्वागत में डूबा रहा। उत्साहित युवाओं ने जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। आतिशबाजी से लोगों ने नए साल का इस्तकबाल किया। इस दौरान होटल रेस्टोरेंट जहां फुल रहे वहीं बाजारों में लोग नए साल के कार्ड और बधाई बुके खरीदने को उमड़े रहे। बसंतपुर स्थित जनेश्वर पार्क में शाम को से ही लोग जुटने लगे थे। नया साल के आगमन को लेकर हर जगह तैयारियां रहीं। नए साल का स्वागत करने के लिए युवाओं ने कई योजनाएं बनाईं थी। कई युवाओं ने अपने ग्रुप के साथ डीजे पर थिरकते रहे। लोगों ने अपने शुभेच्छुओं को देने के लिए बुके आदि की बुकिंग एक दिन पहले ही शुरु करा रखी थी। बुके बनाकर नया साल के लिए तैयारी में जुटे एक दुकानदार ने बताया कि ग्राहकों की मांग के अनुरुप 100 से 500 रुपये तक के बुके बनाए गए है। वहीं गुलाब के एक स्टिक को भी सुंदर तरीके से सजाकर गिफ्ट के लिए तैयार किया गया है। चित्तू पांडेय चौराहा स्थित कोहिनूर स्टेशनरी के संचालक ने बताया कि उसकी दूकान पर भी इस बार 150 से लेकर 800 रुपये के अलग-अलग तरीके के म्यूजिकल एवं अन्य ग्रीटिंग कार्ड उपलब्ध है। जो युवा अपने चाहने वाले लोगों को दे सकेंगे।
हनुमानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, नए साल के पहले दिन और खुशियां भरने के लिए जहां जनेश्वर मिश्रा पार्क में तरह-तरह के डिजाइन सजाए गए हैं। वहीं पिकनिक मनाने वाले सभी लोगों की तैयारी रही। जनेश्वर मिश्रा पार्क में दर्शकों को लुभाने के लिए तरह-तरह से सजावट की गई थी। पार्क में कहीं फूल खिल रहे हैं तू कहीं वाटर पार्क अपनी सुंदरता की मिसाल दे रहा है। यहां पर दूर दराज से आए दुकानदार भी अपनी दुकान लगाने के लिए अपनी-अपनी तैयारियां लगभग पूर्ण कर चुके हैं। जनेश्वर मिश्रा पार्क आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जो साल के पहले दिन सोमवार को पिकनिक मनाने वाले लोगों से खचाखच भरा रहेगा। वहीं बसंतपुर स्थित शहीद स्मारक पार्क भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस बार बसंतपुर शहीद स्मारक में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का निर्माण हो चुका है। जिसके चलते अधिक से अधिक पिकनिक मनाने वाले वहां पहुंचेंगे।