फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 311 प्रधानों का डोंगल एक्टिवेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शासन की तरफ से पांच जून को मिले निर्देश के क्रम में पंचायती राज विभाग प्रधानों के डोंगल एक्टिवेट करने में जुट गया है। जैसे-जैसे प्रधान डोंगल बना रहे हैं विभाग, जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें एक्टिवेट कर रहा है। छह दिनों के अंदर 311 प्रधानों को डोंगल जारी किए जा चुके हैं। अब ये प्रधान ग्राम निधि के खातों से लेनदेन कर सकेंगे। शेष 375 प्रधानों के डोगल एक्टिवेशन की कारवाई तेजी से चल रही है।
विज्ञापन

जिले में कुल 940 पंचायतें हैं। इनमें से 686 ग्राम पंचायतों का ही गठन हो पाया था। शेष ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्यों की पर्याप्त संख्या के अभाव में गठन की कार्रवाई अधर में है। गांव में विकास कार्य प्रभावित न हो इसलिए पंचायतीराज निदेशालय ने चार जून को निर्देश जारी कर कहा था कि जिन पंचायतों का गठन हो गया है, वहां के प्रधानों के डोंगल बनवाए जाएं और उसे विभाग एक्टिवेट करे।
---------
शासन के निर्देश पर डोंगल बनाने और उसे एक्टिव करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कुछ प्रधानों के पास पैन ही नहीं है। डोंगल एक्टिवेट करने के लिए पैन जरूरी है। इसकी वजह से भी थोड़ा काम प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय श्रीवास्तव, डीपीआरओ, बलिया।
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें