फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा करें काम नहीं तो रुकेगा वेतन ः डीएम

Thu, 05 Feb 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गुरुवार को विकास भवन के सभागार में डीएम ने विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की। प्रगति खराब मिलने पर जल निगम और आरईएस के एक्सईन, डीएसओ, समाज कल्याण अधिकारी, डीसी मनरेगा, एलडीएम सहित कई अधिकारियों की क्लास लगाई और सुधार लाने को कहा।
विज्ञापन


लोहिया गांवों में खराब प्रगति पर सचिवाें से जवाब मांगा। चेताया कि 10 दिन में कार्य पूरे नहीं हुए तो वेतन रोक दिया जाएगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर श्रम आयुक्त को पत्र लिखने को कहा।
डीएम ने कहा कि आरईएस विभाग द्वारा पीएमजीएसवाई की सड़क निर्माण में अपेक्षाकृत प्रगति नहीं है। रिबोर व ग्रामीण पेयजल योजना में खराब प्रगति पर एक्सईएन फर्णींद्र राय को चेतावनी दी।
विज्ञापन


लोहिया गांवों में मनरेगा योजना के तहत तालाब जीर्णोद्धार और अन्य कार्यों में वित्तीय व भौतिक प्रगति खराब मिलने पर डीसी मनरेगा राजित राम मिश्रा को सुधार लाने का निर्देश दिया। पारिवारिक लाभ योजना में लापरवाही पर समाज कल्याण अधिकारी उपेंद्र नारायण सिंह को फटकारा।

राशन कार्ड डिजिटलाइजेशन की धीमी प्रगति पर डीएसओ को फटकार लगाते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी। विकास खंड स्तर पर शिकायतों का त्वरित निस्तारण व लोहिया गांवों की सही तरीके से समीक्षा न करने के लिए सभी ब्लाक के नोडल अधिकारियाें को चेतावनी दी।

समस्त एडीओ व लोहिया गांव के सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा। निर्मल भारत निर्माण की समीक्षा करते हुए डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन शौचालयों को तत्काल पूर्ण कराएं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें