उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ बलिया का वार्षिक अधिवेशन एवं अवकाश प्राप्त शिक्षक-कर्मचारी सम्मान समारोह गुरुवार को टाउन हाल के सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षामंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महती भूमिका निभाते हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि ने अवकाश प्राप्त शिक्षकों-कर्मचारियाें को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षामंत्री रामगोविंद चौधरी एवं विशिष्ठ अतिथि संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षामंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा मैं प्राइमरी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहता हूं।
इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री ने नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें सर्वसहमति से अनिल कुमार सिंह को अध्यक्ष, सुधीर कुमार उपाध्याय महामंत्री मनोनीत किया गया। जबकि उपाध्यक्ष श्रद्धानंद यादव, शारदा सिंह, रामवृक्ष यादव, सत्यप्रकाश मिश्रा, हंसनाथ सिंह मनोनित किया गया। वहीं संयुक्त मंत्री लक्ष्मण यादव, दीनानाथ तथा कोषाध्यक्ष अशोक केशरी को मनोनीत किया गया।