फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों पर ध्यान न दें, बनाएं सौहार्द

Tue, 03 Oct 2017 10:43 PM IST
ballia
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक में दोनों समुदाय के लोगों के साथ डीएम व एसपी। - फोटो : ballia
विज्ञापन
अफवाहों पर न दें ध्यान, आपसी सौहार्द बनाए रखें, प्रशासन आपकी सुरक्षा में हर जगह मौजूद है। जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से यह संदेश मंगलवार को सिकंदरपुर चौकी में आयोजित शांति समिति की बैठक में दिया गया। लोगों को प्यार से समझाया गया तो लगे हाथ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह ही पुलिस और प्रशासन के अफसर एक्शन मोड में थे। नगर में फोर्स के साथ भ्रमण कर नगर के हालात का जायजा लेने बाद अफसरों ने दोनों समुदाय के बुद्धिजीवियों  एवं व्यापारियों के साथ चौकी प्रांगण में बैठक की। डीएम सुरेंद्र विक्रम ने एक-एक कर लोगों से उनकी समस्याओं के बाबत जानकारी ली एवं उनसे शांति बहाली की अपील की। चेतावनी भी दी कि यह अंतिम प्रयास है, इसके बाद अगर किसी अफवाह को लेकर घटना हुई तो यहां के दोनों समुदायों का बहुत बड़ा नुकसान उठाना होगा। जरूरत पड़ी तो आयकर विभाग, वाणिज्य कर, ईडी व सीबीआई की टीमें भी जांच के लिए सिकंदरपुर में उतारी जाएंगी।

एसपी अनिल कुमार ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, हर जगह प्रशासन मौजूद है और सभी की पूरी सुरक्षा की जाएगी। कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करनेवालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक में मिलजुल कर शांति बहाली के प्रयास करने एवं बाजार एवं दूकानें खोलने का निर्णय  लिया गया। बैठक में एडीएम मनोज सिंघल, एएसपी विजयपाल सिंह, एसडीएम राजेश यादव, सीओ, एसओ व चौकी इंचार्ज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें