बेल्थरारोड । भारतीय डेमोक्त्रस्ेटिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि कृषि प्रधान देश होने के बावजूद सरकार का ध्यान शहरी विकास की ओर सिमट कर रह गया है । युवाओं में सुनियोजित तरीके से नफरत का बीज बोकर गुमराह किया जा रहा है ।रविवार की शाम समाजसेवी शराफत भाई के आहाते में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि युवा ही देश के कर्णधार हैं ।ऐसे में युवाओं को हिंसा और अनुशासनहीनता परित्याग कर राष्ट्र निर्माण में पूरी शक्ति से जुट जाना होगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रोटी सेकने के लिए कुछ राजनीतिक दल जाति धर्म के नाम पर लोकतंत्र का गला घोटनें का कुत्सित प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामों के विकास को गति देने और ग्रामीण भारत की सच्ची आजादी के लिए पार्टी दो अक्टूबर से 25 दिसंबर तक गांधीग्राम यात्रा देश के विभिन्न प्रांतों का भ्रमण करेगी, ताकि युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया जा सके । इस मौके पर आशीष तिवारी, नसरुल्लाह अंसारी ,मोहम्मद मोबीन, सीताराम यादव आदि मौजूद रहे।