रसड़ा। पकवाइनार स्थित डायट परिसर के जर्जर भवन में फंदे पर लटकी मिली बीटीसी छात्रा प्रिया गिरि (23) के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। पुलिस को छात्रा के पास से बरामद सुसाइड नोट में यह लिखा मिला है कि मेरी मौत के लिए किसी को परेशान न किया जाए।
नर्सिंग स्थान निवासी सुरेंद्र गिरि की पुत्री प्रिया गिरि समीप के ही एक निजी स्कूल में बीटीसी की छात्रा थी। पास के प्राथमिक स्कूल में पढ़ा रही थी। कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि बुधवार को देर शाम डायट परिसर में फंदे से छात्रा का शव लटका मिला था। जिसके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें उसने उसकी मौत के बाद किसी को परेशान न करने का उल्लेख किया है। कोतवाल ने कहा कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद